पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • Utai News Chhattisgarh News Former Sarpanch Accused Of Threatening Sarpanch And Villagers People Returned Items Distributed In Elections

पूर्व सरपंच पर सरपंच व ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, लोगों ने चुनाव में बंटे सामान लौटाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर पुलिस चौकी इलाके में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकी का घेराव करने पहुंच गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व सरपंच चुनाव हारने के बाद विवाद करने लगा है। चुनाव जीतने के लिए पूर्व सरपंच ने ग्रामीणों को उपहार दिए थे। वह भी वह वापस मांग रहा है। नाराज ग्रामीण उपहार में मिला सामान लेकर चौकी पहुंच गए थे। पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना घुघसीडीह की है। पूर्व सरपंच प्रहलाद चंद्राकार जो वर्तमान में वार्ड नंबर 02 से ग्राम पंचायत चुनाव में पंच के पद से उम्मीदवार था। लेकिन वह चुनाव हार गया। चुनाव में गोवर्धन बारले की जीत हुई है। चुनाव हारने के बाद पूर्व सरपंच वर्तमान सरपंच गोवर्धन बारले के साथ गाली गलौज करने लगा। ग्रामीणों को भी उसने धमकाया। नाराज ग्रामीण चौकी में कार्रवाई की मांग लेकर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक,प्रमोद निर्मलकर की शिकायत पर पूर्व सरपंच प्रहलाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं वर्तमान सरपंच गोवर्धन बारले की शिकायत पर हुबलाल और नारायण चंद्राकर के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले में पूर्व सरपंच का कहना है कि मैने किसी तरह का उपहार नहीं दिया है। जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। सभी से संबंध अच्छे हैं।

खबरें और भी हैं...