शराब लेने जाने से मना किया तो दोस्त ने रेता गला
भिलाई| भिलाई-3 पुलिस ने दोस्त का गला रेत कर घायल करने वाले आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान में शराब लेने जाने के लिए मना करने पर आरोपी ने दोस्त का गला रेतकर घायल कर दिया था। पुलिस के मुताबिक घटना 9 मार्च की है।
घायल सुभाष शर्मा निवासी पुरैना और आरोपी करण निशाद साथ में खड़े थे। होलिका दहन के बाद करण ने सुभाष को साथ में शराब लेने के लिए दुकान चलने के कहा था। इस पर सुभाष ने साथ में जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी करण ने अपने जेब से ब्लेड निकाली और सुभाष का गला रेत दिया। वारदात के बाद घायल हालत में सुभाष को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।