पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुख व शांति मार्केट या शापिंग माॅल में नहीं मिलती: रतन मुनि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोकमान्य संत वाणी भूषण रतन मुनि महाराज आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में आयोजित धर्म सभा में संतश्री रतन मुनि ने कहा कि संसार के सारे जीव जीना चाहते हैं। सुख शांति की कामना करते हैं परंतु सुख शांति कहीं बाहर किसी मार्केट, शॉपिंग मॉल में नहीं मिलती। सुख शांति कोई क्रय विक्रय और आदान-प्रदान की वस्तु नहीं है।

विश्व के सारे जीवों के साथ जो मैत्री संबंध को स्थापित करते हैं जिनका मन अचल अटल है विचारों में शुभ भाव हैं, कार्यों में सबके हित का लक्ष्य है, वही व्यक्ति वास्तव में शांति को प्राप्त कर सकता है। और स्वयं भी सुखी रह सकता है। डॉ. सतीश मुनि कहां गुरुदेव स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य अभी कुछ दिन ऋषभ कॉलोनी में विराजमान है। अधिक से अधिक संख्या में जैन समाज के अनुयाई दर्शन वंदन का भाव रखते हुए श्रमण संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।

श्रमण संघ दुर्ग के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने बताया कि ऋषभ कॉलोनी दुर्ग में प्रतिदिन सुबह 6:25 बजे प्रार्थना तथा मध्यान्ह 1:30 बजे प्रतिदिन गुरुदेव का
मंगल पाठ होगा। आज सुबह सामूहिक सामायिक आराधना रतन मुनि जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगी।

खबरें और भी हैं...