पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्राेध, अहंकार को जलाने से ही होली पर्व होता है सार्थक: मुनि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ प्रवर्तक संत रतन मुनि महाराज के सानिध्य में आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में श्रमण संघ ने होली चातुर्मास मनाया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से रतन मुनि मसा के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे।

धर्मसभा में रतन मुनि ने कहा अपनी आत्मा के निकट रहना अर्थात गलतियों को सहज रूप से स्वीकार कर उसके शुद्धीकरण के लिए ज्ञान और श्रद्धा पूर्वक अपने आत्मा को तपाना ही तप है। उप प्रवर्तक डॉ. सतीश मुनि ने कहा कि क्रोध, मान, अहंकार, माया, छल, कपट ईर्ष्या जैसे कसायो को जलाने वाला ही वास्तविक होली पर्व की आराधना करने वाला है।

रामनवमी और महावीर जन्मकल्याण महोत्सव के लिए भक्तों ने की विनती

रामनवमी का पर्व और भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाने के लिए विभिन्न संघों ने गुरुदेव के समक्ष आगमन की विनती की। रामनवमी पर गुरुदेव रतन मुनि का जन्मदिवस मनाया जाता है, जिसे विभिन्न संघों ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति मांगी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के अध्यक्ष मदन जैन ने भी रतन मुनि से विनती की और कल्याणक महोत्सव उनके सानिध्य में मनाए जाने का निवेदन रखा, जिस पर गुरुदेव श्री ने कहा सभी की विनती अभी उनकी झोली में है।

छग प्रवर्तम रतन मुनि मसा के सानिध्य में चातुर्मास होली कार्यक्रम हुआ।
खबरें और भी हैं...