मरार पटेल समाज पाटन का होली मिलन आज
पाटन|मरार (पटेल) समाज पाटन राज का होली मिलन समारोह 15 मार्च रविवार को मुख्यालय पटेल धर्मशाला पाटन में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेन्द्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, अध्यक्षता राज अध्यक्ष आत्माराम पटेल करेंगे। विशेष अतिथि आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री, बलदाऊ भाले उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, योगेश (निक्की) भाले नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन, मेहत्तर वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन होंगे। कार्यक्रम में वार्षिक सम्मान से वंचित सरपंच, उपसरपंच एवं पंच को सम्मानित किया जाएगा।