दुर्ग से भोपाल के लिए होली स्पेशल ट्रेन आज
भिलाई|त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए दुर्ग से भोपाल तक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 9 मार्च को दुर्ग से यह ट्रेन शाम 7.40 बजे निकलेगी। यह ट्रेन रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड होते हुए भोपाल सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी। उसलापुर और जबलपुर में यह ट्रेन 10-10 मिनट रुकेगी। ट्रेन में 2 जनरेटर कार, 17 थर्ड एसी सहित कुल 19 कोच हैं। इससे भोपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी और वेटिंग में भी कमी होने की उम्मीद की जा रही है। रेलवे की इस सुविधा से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।