पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • Bhilai News Chhattisgarh News Holi Will Have More Than 125 Points 140 Patrolling Teams And 700 Police Personnel Stationed For 24 Hours

होली पर 125 से ज्यादा प्वाइंट्स, 140 पेट्रोलिंग टीम और 700 पुलिस जवान 24 घंटे रहेंगे तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में शांतिपूर्ण होली त्योहार के लिए पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था कर ली है। 125 से ज्यादा प्वाइंट्स बनाए गए हैं। 140 पेट्रोलिंग टीम है। जहां 700 से ज्यादा पुलिस कर्मी ड्यूटी में रहेंगे। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि सभी मार्गों पर यातायात का चेकिंग फिक्स प्वाइंट्स बनाए गए हैं। मुखौटा लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। सभी सीसीटीवी कैमरे चालू है। इससे भी निगरानी की जाएगी।

जिले के सभी चाैक-चौराहों पर पुलिस ने जवान तैनात कर दिए हैं।

गांव-गांव में पहुंचेगी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम

एएसपी ग्रामीण लखन पटले ने बताया कि सभी क्षेत्रों में पुलिस टीम तैनात है। सभी थाना/चौकी क्षेत्र में 125 से अधिक फिक्स पैकेट्स बनाए गए हैं। जहां लगातार पुलिस बल मौजूद रहेगा। पाटन, उतई, नंदिनी, कुम्हारी समेत अन्य इलाकों में 24 घंटे पेट्रोलिंग पार्टी मुस्तैद रहेगी।
खबरें और भी हैं...