पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हॉस्टल के बच्चों को भेजा घर, डीयू ने स्थगित किए 112 पेपर, विदेश से आने वाले 9 संदिग्ध और मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूलों में शिक्षकों की भी छुट्‌टी, दफ्तरों में अटेंडेंस भी बॉयोमेट्रिक्स से नहीं

जिले में कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रशासन ने हर स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। विदेशों से ट्विनसिटी लौटने वाले 9 और लोगों को शुक्रवार स्वास्थ्य विभाग ने ढूंढ लिया है। इन सभी का होम आइसोलेट शुरू किया गया। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए शहर के सभी छात्रावासों के बच्चों को उनके घर भेज दिया। स्कूलों में शिक्षकों को भी छुट्टी दे दी गई। उच्च शिक्षा के आदेशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएशन और पीजी के 112 पर्चे रद्द किए हैं। इसमें यूजी के प्रथम, द्वितीय वर्ष और पीजी पूर्व के पर्चे शामिल हैं। यह सभी पर्चे 14 से 31 मार्च के बीच होने वाले हैं। रद्द पर्चों में 75 पेपर यूजी के और पीजी 37 पर्चे हैं।

वहीं जनसमस्या निवारण शिविर को भी प्रशासन ने स्थगित कर दिया।

कोरोना वायरस को लेकर विदेश से लौटे लोगों को ट्रेस करने में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सफल रही। टीम ने 9 और लोगों को ट्रेस कर लिया।

कोरोना के कारण शिविर पर रोक, और भी बहुत कुछ बंद

{जनसमस्या निवारण शिविर रोका: पाटन ब्लाॅक के रानीतराई ग्राम में 16 मार्च सोमवार को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर प्रशासन ने स्थगित कर दिया है। अगली तारीख जल्द बताएंगे।

ट्रेनों में मास्क बांधकर टिकट चेक कर रहे टीटीआई

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर कोरोना का वायरस खत्म करने के लिए जैसे ही स्टेशन पर ट्रेन आती है वैसे की केमिकल का छिड़काव करवा रहे। रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों में कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं। स्टेशनों पर कार्यरत ऐसे स्टाफ जो सीधे यात्रियों के संपर्क में रहने वाले बुकिंग क्लर्क,टीटीआई,टिकट चेकिंग स्टाफ, सफाई कर्मी अन्य स्टाफ मास्क लगाकर कार्य कर रहे हैं। चढ़ते समय हैंडल, वॉशरूम, लिफ्ट,एस्केलेटर, सिटिंग एरिया को बार.बार एल्कोहलिक सैनिटाइजर से साफ किया जा रहा।

सिनेमा हाल और बायोमैट्रिक बंद करने की जरूरत

कोरोना वायरस के मद्देनजर शहर के सिनेमा हाल को बंद करने की मांग की जाने लगी है। इसी तरह रेलवे कर्मियों ने बीथ एनालाइजर ,बायोमैट्रिक्स को भी बंद करने की मांग रेलवे प्रशासन से की है। सार्वजनिक स्थानों पर हेंडवािशंग का इंतजाम करने की मांग संगठन करने लगे हैं। इधर कोरोना वायरस से बचने के लिए नगर निगम भिलाई द्वारा शहर के सभी शासकीय जिम और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कर दिया है।

जागरूकता ही उपााय:बस्ती में निगम ने लगाया वॉश बेसिन

{आंगनबाड़ी केंद्र बंद: जिले के 1500 आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। यहां 31 हजार बच्चे आते हैं। 3 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आती है। रेडी टू ईट को चालू रखा गया है।

{शिक्षकों की छु‌ट्‌टी: सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी स्कूल बंद रहने की वजह से छुट्टी दे दी गई है। केवल बोर्ड परीक्षा संपन्न करवाने वाले शिक्षक परीक्षा के दिन ड्यूटी देंगे।

{सरकारी छात्रावास खाली: शिक्षा विभाग ने संजीवनी छात्रावास और कोसानगर स्थित संदीपनी छात्रावास के 166 बच्चों को आज उनके घर भेज दिया।

{कवि सम्मेलन स्थगित: 14 मार्च को कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन को बीएसपी प्रबंधन ने स्थगित कर दिया है।

{लाइब्रेरी, जिम, स्वीमिंग पुल बंद: दुर्ग-भिलाई नगर निगम क्षेत्र और स्कूल-कालेजों में चलने वाली लाइब्रेरी को बंद कर दिया गया है। स्वीमिंग पुल, जिम और वाटर पार्क बंद रहेंगे।

पासपोर्ट बनवाने पता भिलाई का निवास कहीं और का

स्वास्थ्य विभाग को पिछले 25 दिन से बाकी 7 और लोगों को तलाश कर रही है उनके पासपोर्ट में भिलाई का पता है लेकिन यहां नहीं रहते। सूत्रों के मुताबिक इन लोगों के पासपोर्ट में लिखवाए गए पते के हिसाब से एयरपोर्ट से सूची विभाग काे मिली। विभागीय टीम जब उस पते पर गई तो आसपास के लोगों ने बताया कि वे कई महीने पहले यहां रहते थे, अब नहीं।

शहर के स्लम एरिया में नगर निगम भिलाई कोरोना वायरस से बचने के लिए वाश बेसिन लगाया है। वायरस से बचने के लिए लोगों को यह भी बताया कि ज्यादा से ज्यादा हाथ धोए।
खबरें और भी हैं...