गेट 2020 में आई-गेट के छात्रों का रहा अद्भूत प्रदर्शन
भिलाई| आईआईटी दिल्ली ने शुक्रवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इंजीनिय-रिंग (गेट-2020) का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों स्टूडेंटस में टॉप-20 में आई-गेट की पूजा वर्मा ने ऑल इंडिया में 271वी रेंक हासिल कर इंस्टीट्यूट की टॉपर वाली परम्परा को एक नयी ऊचाई दी हैं इंस्टीट्यूट के लगभग 90% छात्रों नें गेट की परीक्षा में क्वालिफाई किया है। आई-गेट के डायरेक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अनुसार जिन छात्रों की रेंकिंग 1000 के अन्दर है उन्हें आईआईटी की तरफ से कॉल किया जायेगा। विगत् वर्षों की भांति गेट 2020 में भी आई-गेट के छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा । गेट 2020 में सफल छात्रों में पूजा वर्मा (271) गौरव देवांगन (283) ने अपनी सफलता के लिए कोचिंग के टिचर एवं डायरेक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का धन्यवाद अदा किया। सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा की संस्था की स्थापना के बाद प्रतिवर्ष गेट की परीक्षा में कोचिंग के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है इस वर्ष संस्था से 1500 के भीतर रैंक लाने वाले छात्रों के नाम इस प्रकार है। पूजा वर्मा (271), गौरव देवांगन (283),अनुज खरे (422), सचिन गोयल (460), देवाशीष (560), सोनिया जैन (699), आकांक्षा अग्रवाल (726), दिव्या अग्रवाल (770), अपूर्व पानसे (748), मेघना दुबे (770), पुशराज नाइक (770), खुशबू साहू (864), रमन पटेल (1086), ज्योत्सना (1159), दिप्ती चावड़ा (1159), ऋतिक अरोरा (1248), निशांत चट्टानी (1290), शहबाज़ खान (1388), सिमरन बसु (1445), रिपुंजय सिंह (1445) इत्यादि।