पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकारी परिसर के पास कब्जा तो वहां बनेगा ग्रीन ऑक्सीजोन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने बने ग्रीन ऑक्सीजोन सेंटर की तरह अब दुर्ग सहित अन्य 5 जिलों में अतिक्रमण वाली जगहों पर ग्रीनरी विकसित की जाएगी। संभाग आयुक्त जीआर चुरेंद्र ने इसे लेकर बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा व दुर्ग जिले के कलेक्टरों को इसे लेकर निर्देशित किया है। उन्होंने 15 अप्रैल तक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने कहा है। विशेष रूप से श्मशान घाट, कब्रिस्तान, सड़क, तालाब, सरकारी परिसर, खेल मैदान, बाजार के आसपास हुए अतिक्रमण वाली जगहों पर ऐसे ग्रीन ऑक्सीजोन तैयार होंगे। संभागायुक्त खुद इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।

खबरें और भी हैं...