पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • Durg News Chhattisgarh News If You Did Not Give Money In Loan You Attacked With A Knife Ran Away To Save Your Wife Arrested From Gujarat

उधार में पैसे नहीं दिया तो चाकू से हमला, बचाने के लिए आई पत्नी की हत्या कर भागा, गुजरात से अरेस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमधा थाना क्षेत्र के भरनी ग्राम में सप्ताहभर पहले लकड़ी व्यवसायी वासुदेव साहू की प|ी चैतीबाई की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।

उधारी नहीं देने पर गांव के ताराचंद उर्फ डाला पुरानिक ने दंपति पर हमला कर व्यवसायी वासुदेव को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी प|ी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अहमदाबाद में जाकर छुप गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय यादव ने बताया कि ताराचंद को जुआ के लत लगी हुई थी। इसके चलते पिछले दिनों अपने किसी परिजन के माध्यम से वासुदेव के पास बाइक गिरवी रखकर 6 हजार रुपए उधार लिए।

जुआ में हारने के बाद आरोपी व्यवसायी से दोबारा पैसे उधार लेने रविवार रात करीब 10.30 बजे फार्म हाउस पहुंचा। उस दौरान वासुदेव से आरोपी ने हजार से दो हजार रुपए मांगे। इंकार करने पर आरोपी ताराचंद ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद प|ी के बीच-बचाव करने पहुंचने पर उस पर चाकू और घर रखी लकड़ी से कई बार वार करके हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

हत्या के बाद गिरवी रखी बाइक को साथ ले गया

मामला का खुलासा करने वाले अधिकारियों ने बताया कि एक मार्च की रात जब आरोपी ने वासुदेव को गंभीर रूप से घायल कर उसकी प|ी की हत्या कर दी। उसके बाद फार्म हाउस में रखी बाइक को भी अपने साथ ले गया। इसके बाद रातभर घर में रहने के बाद अगले ही दिन अहमदाबाद में रहने वाले भाई के पास चला गया। घटना के समय आरोपी की मोबाइल लोकेशन भी मिली। उसकी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या से जुड़ी जानकारी उसने दी है।

आखिर पुलिस ने कैसे सुलझाई हत्या की गुत्थी

एडिशनल एसपी ग्रामीण लखन पटले ने बताया कि वासुदेव अपने पास सामान गिरवी रखकर लोगों को ब्याज पर पैसे उधार देता था। 2 मार्च को घटना के खुलासे के बाद जांच में एक डायरी बरामद हुई, जिसमें उधार लेने वालों के नाम दर्ज थे। डायरी से खुलासा हुआ कि उसकी बेटी ने भी पिता से करीब 28 हजार रुपए उधार लिए। इसके चलते व्यापारी के परिजनों पर शक की सुई गहरा गई। प्रकरण में कोई पुख्ता सुराग नहीं मिलने पर परंपरागत तरीके से जांच को आगे बढ़ाया गया। गांव के असमाजिक तत्व के लोगों की खोजबीन की गई। ताराचंद के बारे में पता चला।

आरोपी ताराचंद
खबरें और भी हैं...