तुलसी मानस प्रतिष्ठान की अहम बैठक आज
अंडा। तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला दुर्ग का जिला स्तरीय एवं दुर्ग ग्रामीण स्तरीय बैठक रविवार 15 मार्च को सुबह 10 बजे से कर्मा भवन रिसामा में रखा गया है। इस बैठक में प्रत्येक गांव से जो मानस से जुड़े व्यक्ति चाहे वह उद्घोषक हो या निर्णायक एवं मंडली चाहे वह गांव में ही रामायण पढ़ते हो या बाहर भी जाते हो सभी को शामिल होने की अपील की गई है। यह जानकारी राजेन्द्र कुमार साहू प्रचार मंत्री ने दी।