भानपुरी में युवाओं ने की तालाब किनारे सफाई
अंडा|ग्राम पंचायत भानपुरी में रविवार को तीसरे सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें गांव के तालाब के किनारों की सफाई की गई। युवाओं ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत हम गांव को एक सुंदर वातावरण बनना चाहते है, जिसमें युवाओं की भागीदारी अहम है। सरपंच राजू लाल देशमुख, हेमंत देशमुख, आशीष दीवान, सुदेश ठाकुर, केशव आदि मौजूद रहे।