- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Bhilai
- Bhilai News Chhattisgarh News In This Rapidly Changing Era Students Should Keep Themselves Fully Updated Learn New Things As Well Dr Roimon
तेजी से बदलते इस युग मे स्टूडेंट्स खुद को रखें पूरी तरह से अपडेट, नई चीजों को भी सीखें: डाॅ. रोईमोन
सेंट थॉमस काॅलेज के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने ऑनलाइन कोर्स स्वयंम के अंतर्गत (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स) में पंजीयन कराया। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. एमजी रोईमोन ने कहा कि आज स्टूडेंट्स को समय के हिसाब से अपने आप को अपडेट रखने की जरूरत है।न नियमित अध्ययन के अलावा ऐसे कोर्स भी स्टूडेंट्स को करने चाहिए जिससे छात्रों को कुछ सीखने को मिले। छात्र-छात्राएं कौशल विकास के बहुत से नए पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज उद्योग जगत में कर्मचारियों में हरफनमौला और सभी क्षेत्रों में कुशल होने की बहुत ज्यादा मांग है और इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राएं प्रतिस्पर्धा के दौर में सफलता हासिल कर सकते हैं। बाकी टीचर्स ने भी छात्रों को संबोधित किया।