पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंटर कॉलेज फुटबॉल और बास्केटबॉल के मैच टले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस का असर अब खेलों पर दिखने लगा है। शुक्रवार से सीएसवीटीयू के अंतर्गत आने वाले काॅलेजों के बीच इंटर काॅलेज खेल स्पर्धा का आयोजन होना था। लेकिन कोरोना वारयस के खतरे को देखते हुए हुए इस आयोजन को रोक दिया गया है। अब यह आयोजन अपने अगले शेड्यूल पर होगा। स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी (सीएसवीटीयू) के मार्गदर्शन में आ 13 मार्च से इंटर कॉलेज स्तरीय खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना था। इसके तहत फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी संतोष रूंगटा ग्रुप को मिली थी। लेकिन एक दिन पहले शासन के छुट्टी आदेश को देखते हुए यह आयोजन को रोक दिया गया है। पहले यह आयोजन कुरूद-कोहका में संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी परिसर में फुटबॉल होना था। लेकिन अब यह नए तारिख पर होगा।

खबरें और भी हैं...