इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल का फाइनल आज
भिलाई|बीएसपी का इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला आज स्टील जोन और मिल जोन के बीच खेला जाएगा। दोपहर 3 बजे से सेक्टर-1 पंत स्टेडियम में यह स्पर्धा खेला जाएगा। इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल स्पर्धा का फाइनल मैच मिल जोन और स्टील जोन के बीच खेला जाएगा। शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में मिल जोन ने नॉन वर्क्स को और स्टील जोन की टीम ने आयरन जोन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।