जनता स्कूल की बिल्डिंग का होगा मेंटेनेंस, 48 लाख रुपए से वार्ड 37 में सड़क भी बनेगी
इन कार्यों के लिए भी निगम ने किया टेंडर
{48.46 लाख से वार्ड 37 में बीटी रोड का निर्माण होगा। {35.92 लाख से वार्ड 8 बम्हनिन तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। {25.54 लाख से वार्ड 8 शिक्षक कॉलोनी में सीसी रोड {25.02 लाख से वार्ड 8 शिक्षक कॉलोनी में आरसीसी ड्रेन बनेगा।
भिलाई| भिलाई-3 स्थित शासकीय जनता स्कूल को संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। सबसे पहले स्कूल की बिल्डिंग का मेंटेनेंस होगा। मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर ने बताया कि 6 एकड़ में स्कूल को संवारा जाएगा। सबसे पहले पुरानी बिल्डिंग पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। भिलाई-3 चरोदा निगम 19 लाख रुपए खर्च करेगा। स्कूल को रिनोवेट करने आर्किटेक्चर से डिजाइन बनवाया जा रहा है।