कबड्डी टीम फेडरेशन कप के लिए हुई क्वालीफाई
भिलाई| छत्तीसगढ़ की महिला कबड्डी टीम फेडरेशन कप के लिए क्वालीफाई कर ली है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के बनारस में आगामी माह में खेली जाएगी। सीनियर महिला कबड्डी टीम छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने इस वर्ष विश्वविद्यालय और खेलो इंडिया के साथ ही हाल ही में हुए सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का पहचान देशभर में बनाई। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. बसंत अंचल ने बताया कि सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अंपायर के रूप में वे खुद शामिल हुए थे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है।