पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • Bhilai News Chhattisgarh News Kalpit Aggarwal Of The Gate Made All India Topper Of The Gym To Overcome The Stress Pooja Verma Took The Support Of Meditation

गेट के ऑल इंडिया टॉपर बने शहर के कल्पित अग्रवाल ने स्ट्रेस को दूर करने किया जिम, पूजा वर्मा ने लिया मेडिटेशन का सहारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट में इंजीनियरिंग 2020 के शुक्रवार की शाम नतीजे जारी किए गए। परीक्षा में ट्विनसिटी से करीब साढ़े तीन हजार बच्चे शामिल हुए। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 5%ज्यादा स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिली है। परीक्षा के इटीएंडटी ब्रांच में भिलाई के कल्पित अग्रवाल ने पहला रैंक हासिल किया। वहीं कंप्यूटर साइंस ब्रांच में पूजा वर्मा को 271वां रैंक और गौरव देवांगन को 283वां रैंक मिला। कल्पित ने बताया कि वह स्ट्रेस दूर करने वर्कआउट करता।

ट्विनसिटी के अधिकांश छात्रों ने किया क्वालिफाई

गेट की परीक्षा फरवरी में हुई थी। इसके लिए ट्विनसिटी में दो केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक ब्रांच का पर्चा सौ-सौ अंकों का था। क्वालिफाइंग मार्क्स 28.5 अंक रखे गए थे। परीक्षा में शामिल ट्विनसिटी के अधिकांश छात्रों ने क्वालिफाइंग मार्क्स से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। फिर भी रैंकिंग और किसी फर्म में मिलने वाले जॉब के आधार पर देखें तो करीब 70 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। ट्विनसिटी में आकर अंचल के विभिन्न स्थानों के छात्र-छात्राओं ने तैयारी की थी।

सफलता के फंडे: कॉलेज टाइम से ही टॉपर्स ने शुरू कर दी थी गेट की तैयारी

टेस्ट सीरिज हल करना से हुआ फायदा: गौरव देवांगन
गेट एक्जाम में 283 रैंक हासिल करने वाले गौरव देवांगन ने कहा कि मैंने 5वें सेमेस्टर से गेट की तैयारी की। यही कारण है कि पहले अटेंप्ट में ही सफलता मिली। गेट क्लियर करने के बारे में सोचा नहीं था। 6वें सेमस्टर गेट के लिए अधिक कॉन्सेंट्रेशन दिया। पिता अभय देवांगन महिला बाल विकास में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।

सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग किया : पूजा वर्मा
सेकंड अटेंप्ट में गेट में 271वां रैंक हासिल करने वाली पूजा ने कहा कि मैंने नोट्स रिवाइज किए। अनसॉल्व्ड पेपर्स साल्व किए। टेस्ट सीरिज भी हल किए। हर दिन 7 -8 घंटे पढ़ाई की। मॉक टेस्ट दिए। पिछले साल 3400 रैंक आया था। फैमिली का सपोर्ट था। पिता एचआर वर्मा चकरभाठा थाने में एएसआई हैं।

सेल्फ स्टडी की, ऑनलाइन मॉक टेस्ट दिए : कल्पित
ईएंडटी ब्रांच में गेट में पहला रैंक हासिल करने वाले कल्पित ने कहा कि कॉलेज टाइम से तैयारी शुरू कर दी थी। तीसरे अटेंप्ट में पहला रैंक हासिल हुआ। सेल्फ स्टडी की। रिविजन और ऑनलाइन मॉक टेस्ट दिए। पिता प्रमोद अग्रवाल बीएसएनएल के रिटा. कर्मी है।
खबरें और भी हैं...