गर्मियों से पक्षियों और पशुओं को राहत देने रखे सकोरे और सीमेंट के टब
गर्मियों में पक्षियों और अन्य पशुओं को प्यास से राहत दिलाने चहके चिड़िया और गोमाता जलकुंड अभियान की तैयारियां शुरू हो गई है। इस अभियान को पांच वर्ष पूर्व राहुल कुमावत के नेतृत्व में किया गया। पॉकेट मनी से बचे हुए पैसों से सकोरे लगा यह चहके चिड़िया एवं गौ माता जलकुंड अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष 1000 सकोरों एवं 100 गौ माता जलकुंडों की व्यवस्था की जा रही है। साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह एवं शंकराचार्य कॉलेज प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह के सानिध्य में चहके चिड़िया अभियान की शुरुआत महाविद्यालय से की गयी। वहीं कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी गुप्ता, यूथ रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरलोचन कौर सिंधु, एनसीसी अधिकारी डॉ. सपना शर्मा मौजूद थे