पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

100 मीटर दौड़ में किशन रहे फर्स्ट, गर्ल्स में हेमा बनी विनर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुराना काॅलेज में आयोजित हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 100 मीटर दौड़ में किशन चंद्राकर ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर टूमेंद्र रहे। तीसरे स्थान पर सौरभ रहे।

वहीं गर्ल्स कैटेगरी में हेमा ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर काजल जोशी और तीसरे स्थान पर सीमा सिन्हा रही। कुर्सी दौड़ में गर्ल्स कैटेगरी में काजल जोशी ने विजेता का खिताब जीता। दिव्या सेकंड और रोली गजेंद्र तीसरे स्थान पर रही। राउंड सेकंड में सीमा सिन्हा फर्स्ट, प्रभा गीरी सेकंड और दीक्षा चेलक थर्ड रही। ब्वॉयज में आकाश, सीतेश और सौरभ ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। सभी को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...