नैक मूल्यांकन के मापदंड और प्रोसेस की दी जानकारी
भिलाई-3 कॉलेज में हुआ इवेंट।
भिलाई| डॉ. खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई -3 में आईक्यूएसी के सौजन्य से व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें साइंस कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने आगामी नैक मूल्यांकन को लेकर नए मापदंडों को बताया। उन्होंने बताया कि एसएसआर पर अब 70 प्रतिशत अंक निर्भर करते है। नैक टीम का दौरा मात्र 30 प्रतिशत हिस्सा ही कवर करता है। उन्होंने कहा कि सभी जानकारी को कॉलेज की वेबसाइट पर अपडेट करना चाहिए। इस परिचर्चा में महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. अमृता कस्तूरें, आईक्यूएसी प्रभारी डाॅ. नमिता गुहाराय, डाॅ. शीला विजय आदि मौजूद रहे। सभी ने अपने सुझाव भी इस कार्यक्रम में व्यक्त किया।