भिलाई के कुणाल को मिला हुनर रत्न अवार्ड
भिलाई|शहर में पले-बढ़े और फिल्म नगरी मुंबई में रह रहे कुणाल कौशल को हुनर र|-2020 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुंबई के जेडब्ल्यू मेरियट जुहू में गायन श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड ‘हुनर’ और ‘राबियाज’ की ओर से अफीफा नाडियाडवाला ने प्रदान किया। कुणाल बीएसपी स्कूल सेक्टर-4 और सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा के स्टूडेंट रहे हैं। उनके पिता विष्णु कौशल व माता स्व. नीलिमा कौशल दोनों ने बीएसपी शिक्षा विभाग में सुदीर्घ सेवाएं दी हैं।