पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • Bhilai News Chhattisgarh News Law College Students Reached The Fort Court Understood The Process Of Justice And All The Arrangements

लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स दुर्ग कोर्ट पहुंचे, न्याय की प्रकिया और सारी व्यवस्थाओं को समझा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कल्याण लॉ कॉलेज सेक्टर-7 के एलएलबी प्रथम व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रायोगिक परीक्षा के लिए दुर्ग कोर्ट का विजिट किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर सुशीला यादव के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राओं को कोर्ट रूम का विजिट कराया गया।

प्राचार्य डॉ. सुशीला ने बताया कि प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में व्यावसायिक नियमन रूपरेखा के अनुबंध, धोखा, उत्पीड़न, अनुचित प्रभाव चेक का अनादरण आदि विषय के व्यावहारिक ज्ञान के लिए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का कोर्ट विजिट कराया गया। कोर्ट विजिट में प्राचार्य डॉ. सुशीला ने कहा, आप किताबों में पढ़ते हैं और फिल्मों में देखते हैं। उससे कोर्ट की प्रक्रिया पूर्णत: भिन्न होती है। पक्षकार अपने बचाव के लिए बचाव पक्ष के वकील रखते हैं। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील कोर्ट में पैरवी करते हैं।

प्रैक्टिकल के दौरान सभी स्टूडेंट्स दुर्ग के कोर्ट में जाकर देखा कार्य।
खबरें और भी हैं...