पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लीजधारी 1 अप्रैल से निगम में जमा कर सकेंगे प्रापर्टी टैक्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएसपी के टाउनशिप में निवासरत लीजधारी एक अप्रैल से प्रापर्टी टैक्स सीधे निगम में जमा करेंगे। अब तक प्रबंधन यह टैक्स लीजधारियों से वसूल कर निगम को देता रहा है। प्रबंधन इस व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग वित्त वर्ष 2011-12 से प्रापर्टी टैक्स वसूल रहा है। लेकिन नए वित्त वर्ष 2020-21 से बीएसपी प्रबंधन इस व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। जिसके मुताबिक अब लीजधारियों के प्रापर्टी टैक्स को निगम खुद वसूल करेगा। लीजधारियों को सीधे निगम जाकर टैक्स जमा करने कहा जा रहा है। अब तक वास्तविक राशि की वसूल भी नही की जा रही थी। अब जबकि निगम को सीधे टैक्स वसूलना है तो जाहिर है कि वह लीजधारियों को प्रापर्टी का मूल्यांकन खुद करेगा और नोटिस जारी करेगा। निगम के मूल्यांकन के कारण लीजधारियों को अब पहले से अधिक प्रापर्टी टैक्स देना पड़ेगा। उनसे बीते वर्षों के टैक्स की रिकवरी भी की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...