वार्ड 20 में पट्टा के लिए हितग्राहियों की सूची जारी, 25 मार्च तक होगा सर्वे
राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत निकाय क्षेत्र में पट्टा बनाने का कार्य प्रगति पर है। सर्वे कार्य पूर्ण होने के उपरांत दावा आपत्ति का प्रकाशन भी किया जा रहा है। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रांतर्गत राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत जोन-3 मदर टेरेसा नगर वार्ड क्रं. 20 से वार्ड क्रं. 25 तक के सर्वे में सम्मिलित रहवासियों की सूची जारी की जा चुकी है। जिसके दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 12 मार्च को है। इसकी सूची पानी टंकी जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर के जोन कार्यालय में प्रकाशित की गई है।
जिस किसी भी नागरिक को दावा-आपत्ति करना है वह जोन- 3 के राजस्व विभाग में संपर्क कर सूची का अवलोकन कर दावा आपत्ति कर सकते हैं। संबंधित जानकारी भी यहां ले सकते हैं।