पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएफ में जमा राशि के ब्याज दर में कटौती से हाे रहा नुकसान:सीटू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भविष्य निधि ब्याज दर कटौती वापस लेने की मांग भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों ने की है। श्रम मंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सीट ू के माध्यम से कर्मियों ने मांग पत्र सांसद विजय बघेल को सौंपा है।

भविष्य निधि ब्याज दर में की गई कटौती का विरोध करते हुए हिंदुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन(सीटू) ने रविवार को सांसद विजय बघेल को मांग पत्र सौंपकर भविष्य निधि में की गई कटौती वापस लेने की मांग की। पांच मार्च को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की केंद्रीय बोर्ड आफ ट्रस्टीज में कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद सरकार ने भविष्य निधि ब्याज दर को 8.65% से घटाकर 8.5% कर दिया है। भविष्य निधि जमा राशि पर दी जाने वाली ब्याज में की गई इस कटौती से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को लगभग नौ करोड़ का घाटा होगा। ट्रेड यूनियनों द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही है कि सामाजिक सुरक्षा पर मिलने वाला ब्याज, वाणिज्य ब्याज दर से ज्यादा होना चाहिए, किंतु नव उदारवादी नीतियों के इस दौर पर एक के बाद एक सरकारों ने कर्मचारियों के भविष्य निधि में निरंतर ब्याज कटौती की है। सरकार की यह नीति उन मेहनतकशों के साथ अन्याय है, जो दिन रात मेहनत करके धन सृजन करते हैं। महासचिव एसपी डे का कहना है कि लघु एवं सामाजिक सुरक्षा बचत पर ब्याज कम करने की नीति का परिणाम है यह कटौती।

खबरें और भी हैं...