महायज्ञ: अंतिम दिन निकाली जिनेंद्र देव की शोभायात्रा
श्री सकल दिगंबर जैन समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का समापन हुआ।
इस अवसर पर दिगंबर जैन खंडेलवाल भवन दुर्ग में प्रतिष्ठाचार्य भैया प्रदीप कुमार के सानिध्य और निर्देशन में सुबह अभिषेक पूजन शांतिधारा के बाद 8 दिनों से मंगल और सिद्धि प्रदाता भव्य महामंडल विधान की पूर्णाहुति कराई गई। समाज के लोगों ने उपस्थित होकर विश्व शांति के लिए मंगल कामना की। वर्तमान में जो आपदा, विपत्ति देश पर आई है, उसके लिए शुद्धि हवन के माध्यम से प्रार्थना की। इसके बाद मंगल शोभायात्रा में भगवान जिनेंद्र देव को पालकी पर विराजमान किया गया। बाजे-गाजे के साथ प्रभु को नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में सुभाष बाकलीवाल, इंदर पाटनी, ज्ञानचंद पाटनी, विमल बड़जात्या, मनोज बाकलीवाल, संजय बोहरा, दिलीप बाकलीवाल आदि उपस्थित रहे।