मरोदा वारियर्स ने बनाए 107 रन जवाब में तालपुरी टीम 63 पर ढेर
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का किताब मरोदा वारियर्स ने तालपुरी इलेवन को हराकर जीत लिया है। पहले खेलते हुए मरोदा ने 107 रन बनाए। जिसके जवाब में तालपुर की टीम 63 रन पर ही ढेर हो गई। 24 रन बनाने वाले बंटी मैन आफ द मैच चुने गए। ग्राम चुनकट्टा में न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गुरुवार को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच तालपुर इलेवन दुर्ग और मरोदा वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमें मरोदा वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी की। बंटी ने तेज तर्रार 23 रनों की पारी खेल कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तालपुरी की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई। टीम 63 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। फाइनल में मुख्य अतिथि ग्राम चुनकट्टा के सरपंच भूषण सोनवानी रहे। अध्यक्षता छत्रपाल सिंह राजपूत ने किया। विशेष अतिथि सोनू राय, योगेश चोपड़ा, विकेश्वर ठाकुर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
8 विकेट खोकर मरोदा वारियर्स ने बनाए 107 रन
फाइनल मैच में मरोदा वारियर्स ने तालपुरी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मरोदा वारियर्स ने तेजी से रन बनाए। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन बनाए। टीम के सभी खिलाड़ियों ने तेजी से रन बनाए और तालपुरी को 108 रनों का लक्ष्य दिया।
माही इलेवन दुर्ग की टीम रही तीसरे स्थान पर
इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर माही इलेवन दुर्ग और चौथे स्थान पर एनजेसीसी चुनकट्टा की टीम रही। पहला इनाम मरोदा वारियर्स 9999 रु. व वीनर ट्रॉफी। दूसरा इनाम तालपुरी इलेवन दुर्ग 7777 रु. व ट्रॉफी। तीसरा इनाम 5555 रु. माही इलेवन दुर्ग व चौथा इनाम 2222 रु. नगद एनजेसीसी चुनकट्टा को दिया गया।
खिलाड़ियों को दिए गए व्यक्तिगत पुरस्कार
इस टूर्नामेंट में अर्धशतक बनाने पर वारेन महकखुर्द, भोला तालपुरी, बबलू व्यापारी इलेवन, मनोज यदु मुड़पार, बेस्ट बैट्समैन बबलू तालपुरी, बेस्ट बॉलर हरि बोरसी, बेस्ट कैच भूपत मरोदा वारियर्स, बेस्ट विकेटकीपर डब्बू तालपुरी, बेस्ट फील्डर सोहेल माही इलेवन, बेस्ट दर्शक चैनसिंह धृतलहरे, गोपाल यादव, अजित साहू रहे।
जिले की 64 क्रिकेट टीमों ने लिया हिस्सा, मिला प्राइज
आयोजित हुई क्रिकेट स्पर्धा में दुर्ग जिले की कुल 64 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें विजेता और उपविजेता के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी बांटे गए। बाकी के पुरस्कारों में हैट्रिक चौका तारेंद्र माही इलेवन, हैट्रिक विकेट हरि बोरसी। मैच की पहली गेंद पर छक्का मारने पर राहुल मरोदा वारियर्स। मैन ऑफ द सीरीज भोला तालपुरी को दिया गया। अतिथियों ने सभी खिलाड़यों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
9 ओवर में ही सिमट गई तालपुरी की पूरी टीम
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तालपुरी इलेवन दुर्ग की टीम 9 ओवर में ही 63 रन पर आलआउट हो गई। मरोदा वारियर्स ने यह मैच आसानी से जीत लिया। मरोदा के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम को आसानी से जीत दिला दी। तालपुरी स्थान पर रही।
विजेता मरोदा वारियर्स की टीम के खिलाड़ियों को दिया गया फर्स्ट प्राइज।