पत्रकार इलेवन से हारी मेयर इलेवन, विधायक इलेवन को आयुक्त इलेवन की टीम ने हराया
पिछले 20 दिनों से चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल जेकेएम की टीम ने जीता। अंतिम दिन दो मैत्री मैच भी खेले गए। पहला मैच पत्रकार व मेयर इलेवन के बीच हुआ। इसमें निर्धारित ओवर में मेयर की टीम ने 57 रन बनाए। पत्रकार इलेवन की टीम ने छक्का मारकर यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच में विधायक इलेवन की टीम को आयुक्त इलेवन की टीम ने हरा दिया। इसके बाद फाइनल मैच खेला गया, जिसमें जेकेएम की टीम विजयी रही। जेकेएम ने 120 रन बनाए, निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए माही एकादश की टीम 80 रन ही बना सकी। दाऊ ललित अग्रवाल स्मृति में यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। अतिथि अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश महामंत्री सीजू एंथोनी, अब्दुल गनी, भोला महोबिया, दीपक साहू आदि रहे।
पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में हुए स्पर्धा के दौरान फाइनल मैच के बाद