झीठ में हुई साहू समाज की बैठक
सेलुद|जामगांव (एम) समीपस्थ परिक्षेत्रीय साहू संघ झीठ द्वारा बैठक आयोजित की गई। परीक्षेत्र के सभी ईकाई अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए। अध्यक्ष कल्याण साहू ने परिक्षेत्रीय स्तरीय ग्राम झीठ मे मनाए जाने वाले कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह के संदर्भ मे जानकारी दी। ग्राम जामगांव (एम) में 20 मार्च पापमोचनी एकादशी के दिन स्थानीय साहू समाज करगा जामगांव (एम) मे भक्त माता कर्मा जयंती व भक्त माता कर्मा की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के विषय में बताया और तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित 18 व 19 अप्रैल को विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह के संदर्भ में चर्चा की। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पीलाराम साहू, संयोजक रोहित साहू, सचिव मंथीर साहू, युगल किशोर साहू, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।