जागृति मंच की सदस्यों को मिला नारी रत्न अवार्ड
भिलाई|छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम को नारी र| अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीम की सदस्यों में टाटा शोभा, ललिता सिंह, गीता साहू, नंदा पांडे, कंचन सिंह को फरीदाबाद, हरियाणा में महिला दिवस पर आयोजित समारोह में यह सम्मान मिला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, गृह मंत्रालय की डायरेक्टर चित्रलेखा द्वारा उन्हें मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दिया गया। मंच की संस्थापक अंबिका शर्मा सहित देशभर से पहुंची महिलाएं उपस्थित रहीं। ट्विनसिटी की महिलाओं की टीम वापस भिलाई लौटी।