जीएसटी की पाठशाला में अकाउंट मैनेज करने और टैक्स देने के बताए गए तरीके
पावर हाउस में लगी जीएसटी की पाठशाला में कारोबारियों को अकाउंट मैनेज करने और टैक्स पेमेंट करने के तरीके बताए गए। देरी होने पर लगने वाले सरचार्ज का भुगतान समेत अन्य चीजों की जानकारी दी गई। सीए श्रीचंद लेखवानी और उनके बेटे प्रियेश लेखवानी ने कारोबारियों को आयकर और जीएसटी के नियमों के बारे में बताया। इससे उन्हें काम करने में सहुलियत होगी। सीए ने कारोबारियों को अकाउंट मैनेज करने, टैक्स का पेमेंट करने, देरी हो तो क्या करें? सर्वे की तैयारी रखने आदि के बारे में बताया। मौके पर वल वारू, निश्चय झा, हेमंत गोयल, महेंद्र मिनोचा, अमित घोष, अभिषेक भाटिया आदि कारोबारी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में सभी काराबारियों का किया गया शंका का समाधान।