पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माइक्रो सरफेसिंग मशीन को अहमदाबाद भेजा, फ्लाई ओवर का डामरीकरण अटका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के तीन प्रमुख ओवर ब्रिज राजीव गांधी सेतु धमधा नाका, पुलगांव नाला व वायशेप ओवर ब्रिज रायपुर नाका में इन दिनों पैराफिट वॉट पर सुरक्षा लिहाज से जालियां लगाई जा रही है।

कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर शहर विधायक अरुण वोरा गुरुवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेतु निगम के एसई बीएस बघेल व ईई पीके महेश्वरी से देरी को लेकर जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि माइक्रो सरफेसिंग मशीन अहमदाबाद भेजी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन के दौरान वहां के कार्य किया जाना था, इसलिए कार्य समय पर नहीं हो पा रहा। ऐसी देश में केवल 3 मशीनें ही हैं। मौके पर पार्षद अरुण सिंह, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, आरपी श्राफ, आईएल देशमुख आदि रहे।

विधायक वोरा ने अंडरब्रिज निर्माण कार्य को भी देखा

इधर वोरा ने रायपुर नाका व धमधा नाका में बनाए जा रहे अंडर ब्रिज निर्माण का भी कार्य देखा। वोरा ने धमधा नाका में पिछले दिनों मिट्टी के धसकने की बात सामने आए जाने पर तत्काल गंभीरता से लेते हुए सुधार की बात कही। रायपुर नाका में लोगों की अलग से स्लैब निर्माण की मांग पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों से चर्चा की बात कही

2 करोड़ 6 लाख में होना है सौंदर्यीकरण का कार्य

शहर के 3 प्रमुख ओवर ब्रिज पुलगांव नाला, राजीव गांधी सेतु धमधा नाका व वायशेप ओवर ब्रिज रायपुर नाका में 2 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके तहत डिवाइडर, पैराफिट वॉल पर फेसिंग व जालियां, डामरीकरण किया जाना है। वर्तमान पैराफिट वॉल से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यों का निरीक्षण करते शहर विधायक अरुण वोरा व अन्य।
खबरें और भी हैं...