मिनीमाता जयंती: युवाओं ने वायरस से बचने बांटे मास्क
ममतामई मिनी माता की 107वी जयंती पर जय सतनाम युवा संदेश डूमरडीह के तत्वावधान में शुक्रवार को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लोगों को मास्क बांटा गया। साथ ही इस बीमारी के प्रति जागरूकता लाने पंपलेट भी बांटे। मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, नपं अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, रविंद्र वर्मा, चक्षुप्रभा, गुरुद्वारा सेवा समिति के दिवाकर गायकवाड़ आदि के हाथों इस पहल की शुरुआत कराई गई। युवाओं ने गांव समेत आने-जाने वाले लोगों को रोग से बचने की सलाह दी। इस दौरान प्रदीप पाटिल, महेश कौशिक, ओमकार चतुर्वेदी, राज ढीढी, लोकेश जोशी, दिनेश देशलहरे, उमेंद्र जांगड़े, पोषण मार्कंडेय उपस्थित थे।
डूमरडीह में जय सतनाम युवा संदेश ने आयोजन किया