शार्ट फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश से 637 से ज्यादा फिल्मों की आई एंट्री
दुर्ग|विधिक जागरूकता पर शार्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 21 व 22 मार्च को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर आयोजित शार्ट फिल्म फेस्टिवल में 5 से 10 मिनट की फिल्मों के लिए चार विषय निर्धारित किए गए। इसमें अबतक 54 देशों की 637 एंट्री मिल चुकी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा के मार्गदर्शन में दो दिवसीय शार्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसमें मानव तस्करी, बाल अधिकार (बाल श्रम निषेध और शिक्षा का अधिकार), नशामुक्ति और पीडि़तों का पुनर्वास और साइबर क्राइम के विषय पर शार्ट फिल्म के आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए पाकिस्तान, ईरान, अमेरिका, कनाडा, आस्टे्रेलिया, आस्ट्रिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, चिली, कोलंबिया, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी सहित 54 देशों की फिल्में आई हैं। 21 से शुरू होने आयोजन में जुरी के निर्णय के आधार पर 22 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।