पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली की छुट्‌टी में मुंगेली जा रहे थे; बस मेंसामान रखते वक्त ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर सीमा से सटे परपा थाना के सामने रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बस के हेल्पर और दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब हाेली की छुट्‌टी में जगदलपुर से मुंगेली जाने के लिए दो युवक बस में बैठने जा रहे थे। मुंगेली निवासी दोनों यात्री रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं। वहीं बस का हेल्पर धमतरी का रहने वाला है। बुलेट शोरूम के सामने जहां हादसा हुआ है, वहां से मुश्किल से सौ मीटर दूर पुलिस ने गाड़ियों की रफ्तार कम करने और जांच के लिए रोकने बैरियर लगवाये थे। इनकी वजह से यहां गाड़ियों की स्पीड कम हो जाती थी, लेकिन कुछ दिनों पहले ही यह बैरियर हटा दिए गए। ऐसा माना जा रहा है कि यदि बैरियर लगे होते तो ट्रक की रफ्तार कम हो जाती, संभवतः यह हादसा नहीं होता।

मुंगेली निवासी दो भाई भागवत खेलकर (38) व संतोष खेलकर (42) जगदलपुर की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर कुछ दिन से काम कर रहे थे। दोनों होली की छुट्‌टी पर घर लौट रहे थे। घर जाने के लिए इन्होंने महेंद्रा बस में टिकट बुक करवाई थी। रात में दोनों भाई व अन्य यात्री बुलेट शोरूम के पास बस का इंतजार कर रहे थे। बस आने के बाद बस के हेल्पर दिनेश सिन्हा के साथ दोनों पीछे डिक्की में सामान रखने लगे। बाकी यात्री बस में सवार हो गये थे। इस बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक को चालक ने किनारे रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया।

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

दुधावा | सोमवार की सुबह दुधावा डैम के नीचे गेट के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुसुरपुट्टा निवासी कमलेश नाग पिता हृदय राम नाग अपनी बाइक से धरसापारा घोटियावाही जाने के लिए निकला था। इसी दौरान दुधावा डैम के नीचे गेट के पास पहुंचा था। इसी दौरान धमतरी से मवेशी लेकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर के चलते कमलेश बुरी तरह से घायल हो गया। उसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उप स्वास्थ्य केंद्र सारवंडी लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बस पलटने से 20 यात्री घायल ड्राइवर मौके से हुआ फरार

रामानुजगंज | सनावल से वाड्रफनगर जाने के दौरान सोमवार दोपहर को एक यात्री बस पलट गई, इससे बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को चोटें आई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। बताया गया है कि दोपहर 2.30 बजे के करीब सनावल से वाड्रफनगर दुर्गा बस जा रही थी, इसी दौरान सनावल से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर ड्रायवर बस को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाने लगा। इसके बाद बस सड़क छोड़ते किनारे पर पलट गई, जिससे 20 से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आई। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


2

1

पीएम के लिए कतारें, एक साथ लाई गईं 5 लाश

इधर सड़क हादसे के बाद सोमवार को तीनों मृतकों के शवों को पीएम के लिए मेकाॅज ले जाया गया। इसके अलावा महारानी हाॅस्पिटल से भी एक शव पीएम के लिए भेजा गया था। कोतवाली पुलिस भी एक शव लेकर यहां आई थी। ऐसे में एक ही दिन में पांच-पांच शवों के पीएम डॉक्टरों ने यहां किये। पांच शवों के पीएम की वजह से शाम 4 बजे तक पीएम चलता रहा। गौरतलब है कि अभी महारानी हाॅस्पिटल में पीएम बंद कर दिया गया है, जिससे यहां के शव भी मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं।

1. ट्रक की टक्कर के बाद बस का पिछला हिस्सा धंस गया था।

2. घटना के बाद सड़क पर पड़ी लाश।

सौ मीटर दूर लगे थे बैरियर, कुछ दिन पहले हटाए गए
खबरें और भी हैं...