पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नारी अबला नहीं सबला है, जो हर किरदार निभाती है:देवेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्विनसिटी की विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया। अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही इन महिलाओं का सम्मान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-5 की अध्यक्ष सुभद्रा सिंह के नेतृत्व में गुंडिचा मंडप सेक्टर-10 में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व विधायक अध्यक्ष, तुलसी साहू, दुर्ग ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष, नीता लोधी जी, प्रथम महापौर भिलाई, स्त्री रोग विशेषज्ञ मानसी गुलाटी, छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुप्रसिद्ध गायिका रजनी रजक, पुलिस विभाग की ज्योति पांडे आदि उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति अति संवेदनशील है जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सुभद्रा सिंह ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं बल्कि सबला है जो मां, बहन, बेटी, धर्मप|ी के हर किरदार को अंजाम देती है। मौके पर रेणु चंद्राकर, सोनाक्षी सिंह, सुमति सिन्हा, कल्पना फेडरर, प्रियंका सिंह, रेखा साहू, अनिल सिंह, राहुल सिंह, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश पिल्लई, अफरोज़, संजय कुमार, राज आदि मौजूद रहे।

सोसाइटी ने सभी धर्मों की महिलाओं का किया सम्मान

महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी द्वारा महिला दिवस के अवसर पर सभी धर्म और संप्रदाय की महिलाओं का सम्मान किया गया। इन महिलाओं का सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया। मुख्य अतिथि स्त्री सत्संग अध्यक्ष सिख समाज दुर्ग की सतनाम कौर विरदी रहीं। उनके साथ रिफत अंजुम अली, लीना यसुदास, गीतांजलि साहू, प्रज्ञा बौद्ध आदि मौजूद रहे। इसी तरह ट्विनसिटी के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के सम्मान में आयोजन किए गए। खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गई।

महिला सफाई कर्मियों को कॉलेज में किया सम्मानित

स्वरूपानंद काॅलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा सफाई महिला मित्रों का सम्मान किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. तृषा शर्मा ने इसका उद्देश्य बताया। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। आप निष्ठा के साथ अपने कार्य को करें। मौके पर डॉ. पूनम शुक्ला, डॉ. शमा ए बेग, डॉ. पूनम निकुंभ, उषा साहू आदि मौजूद रहे।

समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते आयोजन समिति के पदाधिकारी

सुप्रयास सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

सुप्रयास महिला सेवा समिति राधिका नगर की सदस्यों ने सबसे पहले शासकीय अस्पताल दुर्ग में लोगों को निशुल्क कंबल बांटा। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष फ्लोरेंस गोवा ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल महिलाओं का समूह बनाना नहीं बल्कि सेवा करना है। इसे पूरा किया जा रहा।
खबरें और भी हैं...