नेशनल बॉक्सिंग: भिलाई के लोकेश ने जीता ब्रॉन्ज
तीसरी बंगाल बॉक्सिंग क्लासिक 2020 द्वारा ऑल इंडिया एलिट महिला और पुरुष ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 6 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। जिसमें भिलाई के खिलाड़ी लोकेश साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 किलो ग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की।
इस चैंपियनशिप में आर्मी, एअरफोर्स, नेवी सहित कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें छत्तीसगढ के लोकेश साहू ने बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीता। छत्तीसगढ टीम के कोच सुरेश थे। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ बॉक्सिंग असोसिएशन के अध्यक्ष आर राजेंद्रन, सचिव शिव प्रसाद कापसे, कोषाध्यक्ष तीरथ राऊत, आरएन बैनर्जी, कुलदीप सोनकर, अशोक राऊत, सीएम ठाकुर, केके धासमाना, नूतन ठाकूर, दुर्गेश अवस्थी, विनोद यादव, जुडे रोड्रिक्स, रंगनाथ, नरेश डकलिया, बृजमोहन सिंग, गुरु प्रसाद तिवारी, श्वेता शर्मा, यशवंत, प्रकाश सावरकर आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
लोकेश ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल।