नीट पीजी-2020: पहले राउंड के लिए 22 मार्च की रात तक रजिस्ट्रेशन
भिलाई|नीट पीजी-2020 का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन 22 मार्च की रात 11.55 बजे तक होंगे और ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग 16 से 22 मार्च तक होगी। सीट अलॉटमेंट 23 और 24 मार्च को होगा और परिणाम 25 मार्च को जारी होगा।
आवंटित किए गए मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में छात्रों को 26 मार्च से 3 अप्रैल तक रिपोर्ट करनी होगी। दूसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन 7 से 12 अप्रैल तक चलेंगे। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 9 से 12 अप्रैल, सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 13 व 14 अप्रैल और रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होगा। कॉलेजों में छात्रों को 15 से 22 अप्रैल तक रिपोर्ट करनी होगी।