पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेटबाॅल: डीयू टीम को मिला चौथा स्थान, एसएसपी ने किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल चैंपियनशिप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की नेटबॉल पुरुष टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश की 56 टीमों को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल किया। टीम के इस प्रदर्शन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने अपने कार्यालय में टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। केरल के कालीकट यूनिवर्सिटी में हुई इस ऑल इंडिया नेटबॉल चैंपियनशिप में दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने लगातार पांच मैच जीतकर लीग राउंड में प्रवेश किया। लीग राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन करीबी मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं 37वीं सीनियर ओपन नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। एसएसपी अजय यादव ने खिलाड़ियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नेटबाल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी और कोच जावेद अहमद खान, सहसचिव जितेंद्र मानिकपुरी, टीम मैनेजर प्रमोद कुमार यादव ने भी शुभकामनाएं दी है।

दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों को एसएसपी ने किया सम्मानित।
खबरें और भी हैं...