नेटबाॅल: देश की 56 टीमों को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर रही दुर्ग यूनिवर्सिटी, मेडल से चूके
कालीकट यूनिवर्सिटी केरला में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल(पुरूष)चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।
इस ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में देश की 56 टीमों के बीच हुए मुकाबले में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम ने लगातार 5 मैचों में जीत हासिल कर चौथे स्थान पर रहने में सफल हुए। क्वालिफाई राउंड में प्रवेश करने के बाद दुर्ग यूनिवर्सिटी की टीम को तीनों मैच में संघर्ष करते हुए हार का सामना करना पड़ा। पहली बार ऐसा हुआ है जब दुर्ग यूनिवर्सिटी की नेटबॉल टीम ने टॉप-5 में अपना जगह पक्का किया है।
उपलब्धि : लगातार पांच मैच जीतने का दुर्ग यूनिवर्सिटी ने बनाया रिकॉर्ड
उतार-चढ़ाव वाला रहा दूसरा लीग मैच, 1 अंक से मिली हार
दिन का दूसरा लीग मैच मेजबान केरल यूनिवर्सिटी के साथ हुआ। इस मैच में दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिया और टीम के साथ अंत तक संघर्ष किया। लेकिन केरल के खिलाड़ियों ने 1 प्वाइंट से इस मैच में जीत हासिल कर ली। केरल ने 28 गोल किए तो दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने इस मैच में 27 गोल किए।
दुर्ग यूनिवर्सिटी नेटबॉल का इन खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की नेटबॉल टीम में मनोज साहू, प्रकाश विश्वकर्मा, जेशल गोहिल, मोहन राव, अरुण पांडे, राकेश सिंह, आकाश कुमार, ज्ञानेश्वर रॉ, धनेंद्र साहू, ऋषिकेश मेश्राम, आनंद वर्मा, नरसिंग ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम के कोच जावेद अहमद खान, मैनेजर डॉ. प्रमोद कुमार यादव रहे। सभी खिलाड़ियों ने शुरुआती मैच में शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को कुलपति ने सराहा
दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने जिस तरह से इस ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया है उसको देखते हुए कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने सभी खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को बधाई दी है। कुलसचिव डॉ. सीएल. देवांगन, खेल संचालक डॉ. ललित वर्मा, डॉ. नरेश दीवान, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. ऋतु दुबे, स्मिता सक्सेना प्राचार्य मनसा कॉलेज ने हर्ष व्यक्त किया।
दुर्ग यूनिवर्सिटी की टीम को टूर्नामेंट में चौथे स्थान का खिताब मिला।
जानिए... दुर्ग यूनिवर्सिटी का ऑल इंडिया नेटबॉल में प्रदर्शन
{पहला मैच : कर्नाटक को दुर्ग ने 34-1 से हराया। {दूसरा मैच : मेरठ को दुर्ग ने 37-9 से हराया। {तीसरा मैच : हरियाणा को दुर्ग ने 31-28 से हराया। {चौथा मैच : राजस्थान को दुर्ग ने 31-21 से मात दी। {पांचवां मैच : अन्नामलाई यूनिवर्सिटी को दुर्ग ने 37-23 से हराया। {छठवां मैच : कोट्टयम यूनिवर्सिटी ने 38-34 से दुर्ग को हराया। {सातवां मैच : केरला यूनिवर्सिटी ने 28-27 से दुर्ग को हराया। {आठवां मैच : दुर्ग यूनिवर्सिटी की टीम कालीकट यूनिवर्सिटी से 37-17 से हारी।