नौ दिवसीय भागवत कथा ग्राम सिकोला में 14 से
अंडा|ग्राम सिकोला में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 14 मार्च से किया जा रहा है। कथा रोजाना सुबह 11 से दोपहर 1.30 और दोपहर 3.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। प्रवचनकर्ता संत निरंजन महाराज, भागवत आश्रम लिमतरा और परायणकर्ता परमेश्वर तिवारी होंगे। 14 मार्च को शाम 5 बजे श्रीमद भागवत स्थापना पूजा, गौकरण कथा होगी। जानकारी रामसागर सिन्हा, लाभुराम ने दी।