नौ दिवसीय नव कुंडीय महायज्ञ आज से
पाटन|ग्राम घुघुवा (क) में मंगलमूर्ति यज्ञ सेवा समिति द्वारा 9 कुंडीय मन्मानस महायज्ञ का आयोजन 14 मार्च से किया जा रहा है। समिति के अवधेश शर्मा ने बताया कि महायज्ञ 22 मार्च तक चलेगा। यह आयोजन का तीसरा वर्ष है। पूर्व में आयोजन आम बगीचा के पास होता था, इस साल गांव के गौठान में किया जा रहा है।