बिजली कर्मियों से अब चेयरमैन करेंगे चर्चा
भिलाई|बिजली कंपनी के एकीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को चेयरमैन ने चर्चा के लिए बुलाया है। यह जानकारी बिजली महासंघ की ओर से कर्मियों को दी गई है।
दुर्ग मुख्यालय में जारी आंदोलन को संबोधित करते हुए महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कम्पनी प्रबंधन ने आंदोलन को प्रदेश में मिल रहे समर्थन को देखते हुए र्चा के लिए बुलाया है। यदि कम्पनी महासंघ के मांगों को लंबित रखने का प्रयास करती है तो इस बार महासंघ रुकने वाला नही है।