अब सारनाथ एक्सप्रेस रोजाना चलेगी
दुर्ग| उत्तर रेलवे में रेल लाइन दोहरीकरण कार्य की वजह से दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अप व डाउन को रद्द कर दिया गया था। रेलवे ने इसे अपने नियत समय में रोजाना की तरह चलाने का निर्णय लिया है। दुर्ग नवतनवा एक्सप्रेस 19 मार्च,26 मार्च और 2 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह इस दिन शाहगंज, बनारस, जिवनाथपुर व इलाहाबाद छिवकी होकर चलेगी। बता दें कि इससे दुर्ग जिले के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। शेड्यूल बदलने की सूचना स्टेशनों को दे दी गई है।