- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Bhilai
- Bhilai News Chhattisgarh News Now Within 48 Hours Birth Death Certificate Can Be Made From The App As Well Important Information Online Too
अब 48 घंटे में ही एप से भी बनवा सकेंगे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जरूरी जानकारी भी ऑलाइन
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर निगम भिलाई ने एक और नई सुविधा शुरू की है। अब आप Smart Bhilai एप के माध्यम से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भिलाई निगम ने इसका नाम मेयर एक्सप्रेस दिया है। मेयर देवेंद्र की पहल से ही इसकी शुरुआत की गई है।
इस सुविधा के अंतर्गत आवेदन के शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकता है जिसके लिए 35 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। जन्म एवं मृत्यु दोनों ही प्रमाण पत्र की महती आवश्यकता को देखते हुए मेयर एक्सप्रेस सर्विस को प्रारंभ किया गया है, इस सुविधा से लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी।
निगम का स्मार्ट भिलाई एप।
सर्टिफिकेट के लिए आवेदक डिटेल देनी होगी
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि यदि अस्पताल में जन्म हुआ हो तो पृथक जानकारी और घर या अन्य स्थान पर जन्म हुआ है तो अलग ब्यौरा देना होगा। जऐप में अलग-अलग ऑप्शन दिया गया है। मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए नाम, पता के साथ ही मृत्यु का स्थान, तारीख इत्यादि आवश्यक जानकारी देनी होगी। 48 घंटे में यह बन जाएगा।
मोबाइल में एप डाउनलोड कर ऐसे करें आवेदन
निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए प्ले स्टोर पर जाकर स्मार्ट भिलाई ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसमें सबसे नीचे दिए गए आईकॉन मेयर एक्सप्रेस सर्विस का चयन करना होगा। इसमें दो प्रकार के ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सम्मिलित है। जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कुछ आवश्यक जानकारियां इसमें देनी होंगी। जैसे- नाम, पता, संपर्क नंबर, अस्पताल का नाम, जन्म स्थान एवं तारीख, नवजात शिशु का नाम, गुलाबी या पीला पर्ची, पिता का नाम, बच्चे के जन्म के समय का पता, माता एवं पिता का नाम, आधार नंबर बताना होगा।