कंपनी में सुरक्षा सप्ताह का समापन कर्मियों को दिलाई सुरक्षा की शपथ
49वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन पर एटमास्को, बीरेभाट में अफसर व कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इससे पहले एक शृंखला सुरक्षा रैली निकाली गई, जिसमें कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधी नारे लगाए।
सप्ताह के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम वेल्डिंग, गैस कटिंग, मटेरियल हैंडलिंग सहित प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स. स्वामीनाथन, जी वेंकटरामन, केएल बाला सुब्रमण्यम मौजूद थे।
सप्ताह के दौरान विभिन्न स्पर्धाएं भी हुई, जिसके विजेता पुरस्कृत हुए।