पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर शहर को मिलेगा तीन टाइम पानी अस्पताल की केजुअल्टी में बढ़ाए दो डॉक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व पर दुर्ग शहर को तीन समय पानी मिलेगा। जिला अस्पताल की केजुअल्टी तीन दिनों तक विशेष सेवाएं देगी। यहां पूरे समय दो-दो डॉक्टर इलाज के लिए मौजूद रहेंगे। इसी तरह बसें मंगलवार को नहीं चलेगी। हुड़दंगियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।

होली पर्व पर पानी की खपत लोगों में ज्यादा हो जाती है। अबीर, रंग-गुलाल से सराबोर होने के बाद लोगों को इसे निकालने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। इसलिए पहली बार दुर्ग निगम होली पर्व पर शहरवासियों को तीन समय पानी देकर राहत पहुंचाई जाएगी। आम दिनों में लोगों को सुबह और शाम जलप्रदाय होता है लेकिन दोपहर काे भी पानी देंगे। दोपहर 2 बजे 3 बजे तक नल खुलेगा।

दुर्ग निगम होली पर्व पर लोगों की मांग पर टैंकर से भी पानी सप्लाई करेगा। जिस क्षेत्र की आबादी ज्यादा है और वहां पानी की जरूरत है तो लोग वहां के पार्षद से संपर्क कर सकते हैं। पार्षद द्वारा निगम जलगृह विभाग को फोन करके पानी का इंतजाम करवाया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

हुड़दंग करने वालों को पुलिस उठाएगी

हुड़दंिगयों को रोकने पुलिस की टीम दुर्ग भिलाई शहर में घूमेगी। जिला पुलिस विभाग ने इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई है। जो भी रास्ते में हुड़दंगी करते पाए गए उन्हें उठा लेगी।

यहां कर सकते हैं कॉल

पेयजल के लिए नगर निगम दुर्ग- नारायण ठाकुर 93028-69140

जिला अस्पताल - डॉ. पी बालकिशोर- 99261-37130

पुलिस- डॉयल 112 कंट्रोल रूम

भिलाई निगम के सभी सुपरवाइजरों को दिए गए

भिलाई निगम के स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि शहर की सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। होली से पहले ही सभी जगहों से कचरे उठवा लिए गए थे। होली पर्व पर भी सफाई होगी। लोगों से अपील है कि वे घर का कचरा बाहर न फेंके। निगम द्वारा दिए गए डस्टबिन में ही उसे डालें। निगम की टीम नियमित रूप से कचरा कलेक्शन के लिए आएगी। सबके सहयोग से ही भिलाई शहर इस बार से नंबर-1 की रैंकिंग हासिल कर सकेगा।

बिजली बंद हो तो 1912 पर कर सकते हैं कॉल

बिजली कंपनी ने होली के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 1912 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को जरूरी जानकारी देनी होगी। वहीं सफाई संबंधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर-1100 पर कॉल कर सकते हैं। दावा है कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बाद मदद मिलेगी।

हर मोर्चे पर तैयारी: भिलाई में सफाई के लिए विशेष गैंग तैनात

होली से पहले 100 से ज्यादा मरीज हुए डिस्चार्ज

मरीजों में भी हाेली की खुमारी छाई हुई है। 300 बिस्तर के जिला अस्पताल में दो दिन पहले 210 मरीज इलाज करवाने के लिए भर्ती थे। उनकी संख्या घटकर 95 तक आ गई। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर मरीज अपनी मर्जी से डिस्चार्ज लेकर गए हैं।

बसें नहीं चलेंगी, वाहन पर करना होगा आवागमन

होली मनाने लोग शहरों से अपने गांव जाते हैं। ऐसे लोगों को अपने साधन से ही घर जाना पड़ेगा। इसलिए कि बसें भी मंगलवार को नहीं चलेगी। दुर्ग से विभिन्न रूटों में 350 बसों की पहिए थम जाएंगे। दुर्ग से रायपुर, पाटन , धमधा, राजनांदगांव, बालोद रूट पर बसें नहीं चलाई जाएगी। इधर जिले में पहले से ही सिटी बस की संख्या कम हो गई है। सिटी बस के अस्थाई डिपो में 20 से ज्यादा बसें खड़ी हो गई है। सब ठीक रहता तो लोगों को दिक्कत नहीं होती।

अस्पताल के केजुअलिटी में 24 घंटे रहेंगे दो डॉक्टरों

होली पर्व पर आमतौर पर दुर्घटना के मामले आते हैं। वहीं रंग गुलाल खेलने के दौरान आंखों में भी गुलाल चली जाती है। केमिकलयुक्त गुलाल आखों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए जिला अस्पताल की केजुअल्टी में दो-दो डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगा दी गई है। एक महिला डॉक्टर भी होंगे। उनके साथ-दो-दो का स्टॉफ भी होगा। तीन पाली में ये डॉक्टर सोमवार से लेकर बुधवार तक ये ड्यूटी देंगे। आखों के डॉक्टर विशेष कॉल पर रहेंगे।

निगम ने कचरा कलेक्शन के लिए नए रिक्शे खरीदे हैं, इसकी सेवाएं लेंगे।
खबरें और भी हैं...