पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल व डेंटल कॉलेजों के पीजी में दाखिले के लिए सिर्फ 492 आवेदन जबकि 6 दिन ही बाकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छग की मेरिट सूची में कितने छात्रों का नाम है, इसकी जानकारी नहीं है

मेडिकल व डेंटल कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए गुरुवार तक केवल 492 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया है। जबकि मेडिकल पीजी की 193 व डेंटल पीजी की 129 सीटें हैं। ऑनलाइन पंजीयन की आखिरी तारीख 18 मार्च है। यानी पंजीयन के लिए केवल छह दिन बचे हैं। छग की मेरिट सूची में कितने छात्रों का नाम है, अभी इसकी जानकारी नहीं है। पंजीयन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।

मेडिकल व डेंटल पीजी के लिए ऑनलाइन पंजीयन काफी स्लो चल रहा है। मेडिकल पीजी के लिए कुल 352 में केवल 201 छात्रों के फार्म पूरी तरह भरे गए हैं। बाकी के अधूरे हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 18 मार्च तक काफी छात्र ऑनलाइन पंजीयन करवा सकेंगे। इस साल नेहरू मेडिकल कॉलेज से लेकर सिम्स में पीजी की सीटें बढ़ी हैं। जबकि रायगढ़ व जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में पीजी की 11 नई सीटें मिली हैं। भिलाई स्थित निजी कॉलेज मंे भी 18 सीटों पर पीजी की पढ़ाई होगी।

अधिकारियों ने बताया कि डेंटल में स्टेट कोटे के तहत 48, मैनेजमेंट में 72 व आल इंडिया कोटे के लिए नौ सीटें आरक्षित हैं। वहीं मेडिकल में आधी सीटें आल इंडिया कोटे के तहत भरी जाएंगी। पहले आल इंडिया कोटे की सीटों को भरा जाएगा। सबसे आखिर में आल इंडिया की खाली सीटों को स्टेट कोटे में कन्वर्ट किया जाएगा। मेडिकल व डेंटल पीजी की फीस को देखने से पता चलता है कि मेडिकल पीजी की तुलना में डेंटल पीजी महंगी है। मेडिकल कॉलेज में एमडी मेडिसिन, रेडियो डायग्नोसिस, पीडियाट्रिक, ऑब्स एंड गायनी के लिए तीन साल में केवल 60 हजार फीस देनी होगी।

खबरें और भी हैं...